प्राथमिक विद्यालय द्रोणी(मोरी) में प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष कुमार,प्राथमिक विद्यालय सटटा(मोरी) प्रभारी प्रधानाध्यापक हरीश चंद्र व राजकीय इंटर कॉलेज द्रोणी(मोरी) में सहायक अध्यापक जय सिंह कठेथ को निलंबित किया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक उत्तरकाशी,अमित कोटियाल द्वारा एक प्रेस नोट जारी कर बताया गया है कि डीएम के निर्देश पर जनसुनवाई कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने व समग्र शिक्षा अभियान के तहत विद्यालय को जारी धनराशि में गबन करने पर उक्त प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों को निलंबित किया गया है। जबकि उक्त सहायक अध्यापक का नैटवाड़ बाजार में शराब के नशे का वीडियो वायरल होने पर निदेशक गढ़वाल मंडल द्वारा निलंबन की कार्यवाही की गई है। इसके अलावा ठडियार में प्राथमिक स्कूल में शिक्षा मित्र संजय कुमार के अनुपस्थित मिलने पर स्पस्टीकरण देने के आदेश हुएके हैं।
बता दें कि यह कार्यवाही डीएम द्वारा दिये निर्देशों के क्रम में सुदूरवर्ती इलाके मोरी में जनसुनवाई व विद्यालयों के औचक निरीक्षण पर हुई।