10 वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट से पहले 11वीं की प्रोविजनल कक्षाएं शुरू, प्रदेश के पहले सरकारी विद्यालय ने की यह शुरुआत

 

पिथौरागढ़/ पिथौरागढ़ के सीमांत विकासखंड मुनस्यारी का एक इंटर कॉलेज उत्तराखंड के अन्य इंटर कॉलेजों से अलग है। अभी इंटर कॉलेज जहाँ हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के परिणाम की इंतजारी कर रहे है, वहीं राइका तेजम ने बिना बोर्ड परीक्षा के परिणाम आए कक्षा 11 की प्रोविजनल कक्षाए शुरु कर दी है। कालेज के इस अनूठे पहल की हर जगह प्रशंसा की जा रही है। दरअसल सामुदायिक पुस्तकालय नाचनी द्वारा राइका तेजम में कैरियर काउंसलिंग कैंप के आयोजन का मौका था। इस मौके पर पता चला कि हाईस्कूल की परीक्षा होने के तुरंत बाद कक्षा 11 की प्रोविजनल कक्षाए यहा शुरु कर दी गई है। उत्तराखंड के अन्य इंटर कालेज अभी हाईस्कूल के परीक्षा के परिणाम की इंतजारी कर रहे है। इस कालेज ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए प्रोविजनल कक्षाए शुरू कर एक नयी मिसाल कायम कर दी है।
अक्सर होता यह है कि प्राइवेट स्कूल रिजल्ट का इंतजार नहीं करते और कक्षा 11 की प्रोविजनल कक्षाए शुरु कर देते है। इस सरकारी स्कूल ने प्राइवेट स्कूलों को भी प्रोविजनल कक्षाए शुरु करने में पीछे छोड़ दिया है।
प्रधानाचार्य सुरेश राम विश्वकर्मा ने बताया कि टीम भावना से ही कालेज पिछले वर्ष 2025 से प्रोविजनल कक्षाए संचालित कर रहा है। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों का डेढ माह का समय घर पर बैठकर बर्बाद नहीं होता है। वार्षिक कोर्स को भी समय पर रचनात्मकता के साथ पूरा करने में विषय शिक्षकों को भी इससे मदद मिल रही है।
इस कालेज के शिक्षक टीम भावना के साथ विद्यालय में नवाचार कर रहे है।
सामुदायिक पुस्तकालय की टीम ने राइका तेजम तथा नाचनी के हाईस्कूल तथा इंटर की परीक्षा दे चुके विद्यार्थियों के साथ कैरियर काउंसलिंग पर संवाद किया। अनुशासित होकर तैयारी करने के लिए दिनचर्या बनाने पर जोर दिया। सामुदायिक पुस्तकालय के जनक जगत सिंह मर्तोलिया ने कहा कि सरकारी विद्यालयों के शिक्षक सर्वांगीण विकास के नवाचार कर रहे है। उन्होंने कहा कि वे शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत के सम्मुख इन प्रशंसनीय कार्यो की रिपोर्ट बनाकर प्रस्तुत करेंगे। इन विद्यालयों में आधारभूत सुविधाए बढाने तथा शिक्षकों की नियुक्ति की बात भी रखेंगे।
तेजम के प्रधानाचार्य सुरेश राम विश्वकर्मा तथा नाचनी के प्रधानाचार्य दीवान सिंह भण्डारी ने इस कैरियर काउंसलिंग की पहल का स्वागत किया। कहा कि भविष्य में इसके सुखद परिणाम आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *