देहरादून/ एसएसपी देरहादून द्वारा सभी अधीनस्थों को ऑपरेशन प्रहार के तहत अपने-अपने क्षेत्र में स्थित होटल ,ढावा,स्पा सेंटरों, फड,फेरी,अपार्टमेंट आदि में कार्य करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का अनिवार्य रुप से सत्यापन करने के निर्देश के अनुपालन में कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा बाजार में संचालित दो स्पा सेंटरों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्पा सेंटर में बाहरी राज्यों से आई 7 महिलाएं बिना सत्यापन के कार्य करती हुई मिली, जिस पर सभी महिलाओं को 172 बीएनएस में हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ हेतु कोतवाली में लाया गया और 81 पुलिस एक्ट में चालान किया गया तथा बिना सत्यापन के स्पा सेंटर में महिलाओं को रखने पर स्पा सेंटर संचालक पर धारा 83 पुलिस अधि. में चालान कर स्पा सेंटरों को बन्द कराया गया।