देहरादून/ एसएसपी देहरादून द्वारा जनपद मे खोये हुए मोबाइलों की बरामदगी हेतु साइबर क्राइम सैल देहरादून को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे। निर्देशों के क्रम में साइबर क्राइम सेल देहरादून की टीम द्वारा खोये गये मोबाइल फोनों की बरामदगी सर्विलांस के माध्यम से उत्तराखण्ड एवं बाहरी राज्यों से जनपद देहरादून के अलग-अलग स्थानों पर खोये हुए रू0 70,45,000/- (रु0 सत्तर लाख पैंतालिस हजार) मूल्य के कुल- 415 मोबाईल फोन बरामद किये गये। शनिवार साइबर क्राइम सेल देहरादून द्वारा रिकवर किये गये मोबाइल फोनों को उनके स्वामियों के सुपुर्द किया गया। अपने खोये हुए मोबाईल फोनों को वापस पाकर उनके स्वामियों द्वारा दून पुलिस की प्रशंसा करते हुये आभार प्रकट किया गया। खोये हुए फ़ोन की बरामदगी के कार्य मे लगी पुलिस टीम मेंअंकित कण्डारी, पुलिस उपाधीक्षक स्पेशल ऑपरेशन्स, निरीक्षक गिरीश चन्द्र शर्मा, प्रभारी साइबर क्राइम सैल,म0उ0नि0 निर्मल भट्ट: साइबर क्राइम सेल
,हे0का0 भरत सिंह रावत,म0का0 रचना निराला
,कानि0 सूरज रावत , हे0का0 किरन कुमार एसओजी
, कां0 प्रकाश राज: सीओ आप्स कार्यालय समेत जनपद के थानों में नियुक्त CEIR पोर्टल पर नियुक्त कर्मी शामिल रहे।
उधर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आमजनमानस से अपील की गयी कि कम मूल्य के लालच में किसी भी अनजान व्यक्ति से बिना वैध बिल व उसकी वैधानिक पहचान पत्र लिए कोई मोबाईल फोन न खरीदें।