विजिलेंस की बड़ी कार्यवाही, रिश्वत लेते बिजली विभाग के जेई को दबोचा

 

देहरादून/ भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एक जेई को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ते हुए गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार जेई उपभोक्ता से बिजली कनेक्शन और लोड बढ़ाने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था।
बताया जा रहा है कि विजिलेंस देहरादून की टीम ने जाल बिछाकर अतुल कुमार जेई
बिजली घर पथरीबाग 33/11 केवी, देहरादून को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई थी कि पथरी बाग स्थित 33/11 केवी बिजलीघर में तैनात जेई अतुल कुमार उससे उसकी पत्नी के नाम पर खरीदे गए अपार्टमेंट में बिजली कनेक्शन दिलाने और विद्युत भार बढ़ाने के एवज में 80 हजार रुपये की मांग कर रहा है। जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी जेई को 80 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *