नकबजनी की घटना को अंजाम देने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार, सात लाख की ज्वैलरी बरामद

 

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। दरअसल कोतवाली डोईवाला में वादी जियालाल निवासी नकरौंदा प्रसाद फार्म रोड़ कोतवाली डोईवाला देहरादून द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि वह अपने परिवार के साथ एक समारोह में गये थे। समारोह से रात्रि में वापस घर आये तो देखा कि उनके घर के मुख्य दरवाजे के ताले टूटे हुए थे तथा अन्दर कमरे में रखी अलमारी से अज्ञात चोर द्वारा अलमारी मे रखी नकदी व सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिये गये। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0स0-57/2026 धारा-305ए/331(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया । घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी द्वारा कोतवाली डोईवाला पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने-जाने वाले रास्तों पर लगे लगभग 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी एकत्रित कर साथ ही पूर्व में इस प्रकार के प्रकरण में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों एंव मुखबिर से प्राप्त सूचना के परिणाम स्वरूप चौकी गेट हर्रावाला बैरियर के पास से चैकिंग के दौरान तेज गति से आ रही एक संदिग्ध काले व सफेद रंग की एक केटीएम ड्यूक मोटर साइकिल जिस पर 3 संदिग्ध सवार थे को चैकिंग हेतु रोकने का इशारा किया गया तो बाइक चालक बाइक को वापस डोईवाला की ओर मोडकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे पुलिस टीम द्वारा मौके से घेर कर पकड लिया गया। अभियुक्तो की तलाशी लेने पर उनके पास से डोईवाला क्षेत्र से चोरी की गई लगभग 7 लाख रू0 अनुमानित मूल्य की ज्वैलरी व अन्य सामान बरामद हुआ। तीनो अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को सीज किया गया। अभियुक्तों द्वारा पूर्व में रायपुर क्षेत्र में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया जाना प्रकाश में आया है।गिरफ्तार अभियुक्त गुरविन्द्र पुत्र देवीचन्द उम्र 21 वर्ष,शुभम पुत्र सुनील नाथ उम्र 23 वर्ष, जागीरनाथ पुत्र बाबूलाल उम्र 25 वर्ष उक्त तीनों निवासी-धिसुपुरा सपेरा बस्ती थाना पथरी जनपद हरिद्वार के हैं।
उक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में व0उ0नि0 विनोद सिंह राणा, उ0नि0 विनय मित्तल,हे0का0 राजीव कुमार, विनोद कुमार, कानि0 सचिन सैनी व कुलदीप कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *