उत्तरकाशी जिले के कई स्थानों में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से किसानों को नुकसान हुआ है। ताजा जानकारी के अनुसार तहसील पुरोला अन्तर्गत ग्राम भंकोली क्षेत्र में काफी ओलावृष्टि हुई हैं जिससे कास्तकारों की फसल को नुकसान हुआ है। तहसील बड़कोट अन्तर्गत ग्राम धारीवाली क्षेत्र में भी ओलावृष्टि हुई हैं जिससे यहाँ भी कास्तकारों की फसल को नुकसान होने की सूचना हैं।