उत्तरकाशी, पेयजल योजनाओं के लिये आवश्यक वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया में लाएं तेजी: डीएम

 

डीएम प्रशांत आर्य ने जल जीवन मिशन के तहत वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित जुड़े विभिन्न प्रकरणों को लेकर जिला मुख्यालय में बैठक की अध्यक्षता करते हुए जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत पेयजल योजनाओं के लिए आवश्यक वन भूमि के हस्तांतरण की प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया गया।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वन भूमि हस्तांतरण के सभी लंबित प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए और पेयजल योजनाओं का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए। डीएम ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि वे आपसी समन्वय स्थापित कर वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित सभी औपचारिकताएं शीघ्रता से पूर्ण करें अगर वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो उसे डीएम को अवगत कराए जिससे उसके समाधान के लिए आवश्यक कारवाही की जा सके और जल जीवन मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सके तथा प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। डीएम ने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया में पर्यावरण संरक्षण के सभी मानकों का कड़ाई से पालन किया जाये ताकि जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही वन भूमि संबंधी बाधाएं दूर हों सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *