श्री काशी विश्वनाथ फुटबॉल रनिंग ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में ज्ञानसू की टीम ने ख़िताब जीता। नगरपालिका परिषद बाड़ाहाट,उत्तरकाशी के एक साल बेमिसाल कार्यक्रम के अंतर्गत रामलीला मैदान उत्तरकाशी में आयोजित हो रहे टूर्नामेंट में आज अंतिम दिन माँ गंगा टीम व ज्ञानसू के मध्य टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया।। मैच के पहले हाफ में 34 वें मिनट में ज्ञानसू के स्ट्राइकर नवीन ने पहला गोल किया। मैच के 35 वें मिनट में माँ गंगा टीम के आकाश ने गोल बराबर कर दिया। इसके ठीक 38 वें मिनट में फ़िर से माँ गंगा के आकाश ने लगातार दूसरा गोल कर पहले हाफ में 2- 1 से बढ़त दिला दी।। मैच के दूसरे हाफ में ज्ञानसू के मनवीर ने 1 गोल करके मैच को 2- 2 से बराबरी पर ला दिया।। मैच का निर्णय पेनल्टी शूट में हुआ जिसमे ज्ञानसू ने 5 – 4 से विजय प्राप्त कर टूर्नामेंट अपने नाम किया।।
इधर टूर्नामेंट के फाइनल में मुख्य अतिथि व आयोजक भूपेंद्र सिंह चौहान अध्यक्ष नगरपालिका ने खिलाड़ियों से परिचय करते हुए फुटबॉल खिलाड़ियों को शुभकामनाऐं दी। उन्होंने खेल भावना, अनुशाशन, जिले का नाम रोशन करने का भी आह्वान किया।। इस अवसर पर बेस्ट स्कोरर नवीन, बेस्ट स्ट्राइकर आकाश, बेस्ट गोलकीपर नितिन नेगी, बेस्ट डिफेंडर पारस को ट्रॉफी मिली।। विजेता टीम को 51000 नक़द व ट्रॉफी व उपविजेता टीम को 31000 नक़द व ट्रॉफी भेंट हुई।। इस अवसर पर शैलेन्द्र सिंह मटूडा, प्रेम सिंह पंवार, गंगा सिंह राणा, दीपेन्द्र पंवार, सभासद महावीर चौहान, मनीष पंवार, देवराज बिष्ट, संतोषी राणा, सुनीता नेगी, मधु भट्ट, वंदना नौटियाल, नीरज पंवार, कृष्णा रमोला, अरुण बिष्ट, इरशाद, विश्वास रावत, अजय रॉय, दुर्गेश नौटियाल, गौतम पंवार, मनोज शाह, राजेंद्र चौधरी शामिल रहे।। टूर्नामेंट में मैच रेफरी हर्षित चौहान, सुमित पुंडीर, हिमांशु प्रजापति ने निर्णायक की भूमिका निभाई।।