मृतक के परिजनों को मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी न करने पर डीएम बंसल ने डीपीआरओ का वेतन रोका तो जारी हो गए प्रमाण पत्र

 

देहरादून/ ग्राम पंचायत गौहरी माफी निवासी प्रदीप सिंह पुत्र स्व. भगत सिंह द्वारा अपने पिताजी का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए जाने तथा बलबीर सिंह रावत पुत्र स्व.चन्दन सिंह द्वारा अपनी माता स्व. जयवन्ती देवी का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी न किए जाने संबंधी शिकायत डीएम के समक्ष प्रस्तुत की गई थी। उक्त शिकायत पर उपजिलाधिकारी, ऋषिकेश द्वारा आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश निर्गत किए गए थे।तत्पश्चात सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), विकासखंड डोईवाला को निर्देशित किया गया कि प्रकरण पर तीन दिवस के भीतर कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए कृत कार्यवाही से अवगत कराएं। इसके बावजूद पंचायतराज स्तर पर समयबद्ध कार्यवाही न किए जाने की शिकायत डीएम को प्राप्त हुई। शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्रों पर अपेक्षित कार्रवाई में लापरवाही पाए जाने पर डीएम ने संज्ञान लेते हुए प्रकरण के निस्तारण तक जिला पंचायत राज अधिकारी, देहरादून के वेतन आहरण पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाने के निर्देश दिए थे, जिसके फलस्वरुप जिला पंचायत राज अधिकारी, देहरादून के वेतन आहरण पर रोक लगा दी गई है।वेतन रोकने की कार्रवाई के तत्पश्चात संबंधित ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत गौहरी माफी द्वारा प्रदीप सिंह के पिता स्व. भगत सिंह तथा बलबीर सिंह रावत की माता स्व. जयवन्ती देवी का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है। प्रकरण के निस्तारण उपरांत जिला पंचायत राज अधिकारी, देहरादून के वेतन आहरण पर लगी रोक हटाए जाने के संबंध में पत्रावली उच्च स्तर पर प्रस्तुत की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *