उत्तरकाशी, सीएम हेल्पलाइन 1905 पोर्टल में 399 लंबित प्रकरण, सर्वाधिक शिकायतें पेयजल की

 

 

सीएम हेल्पलाइन 1905 पोर्टल में दर्ज लम्बित शिकायतों में लेबल 1 पर 343 एवं लेबल 2 पर 56 यानि कुल 399 प्रकरण हैं। जिसमें सर्वाधिक शिकायतें पेयजल की हैं। इसके अलावा विद्युत,खाद्य ,राजस्व,उद्यान और नगर पालिका के भी लम्बित प्रकरण है।
उधर एडीएम मुक्ता मिश्र ने सीएम पोर्टल 1905 में दर्ज शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने सम्बंधित शिकायत के विभागों के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का तीन दिन के भीतर प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश देते हुए कहा कि पोर्टल के माध्यम से सम्बंधित शिकायकर्ता से संवाद स्थापित कर उनकी संतुष्टि के बाद ही शिकायतों का समाधान सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *