ONGC के सीएसआर सहयोग से प्रोजेक्ट आरोग्य-उत्तरकाशी का सफल क्रियान्वयन

 

 

 

उत्तरकाशी जनपद के दुर्गम एवं पर्वतीय क्षेत्रों में महिलाओं और किशोरी बालिकाओं के लिए स्वच्छता सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत ‘प्रोजेक्ट आरोग्य – उत्तरकाशी’ का सफल क्रियान्वयन अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्रा एवं परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अजय सिंह की मौजदूगी में विकास भवन परिसर में किया गया।
यह परियोजना ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ONGC) के CSR सहयोग से तथा समारंभ फाउंडेशन द्वारा जिला प्रशासन के समन्वय में लागू की गई।
प्रोजेक्ट आरोग्य के अंतर्गत उत्तरकाशी जिले के आठ शासकीय संस्थानों में स्वचालित सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन, सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल इन्सिनरेटर तथा एक वर्ष की सेनेटरी पैड आपूर्ति उपलब्ध कराई गई है। यह पहल विशेष रूप से उन क्षेत्रों में लागू की गई है, जहाँ भौगोलिक दुर्गमता के कारण मासिक धर्म स्वच्छता से जुड़ी सुविधाओं की पहुंच सीमित रही है। इन सुविधाओं के माध्यम से महिलाओं और किशोरी बालिकाओं को सुरक्षित, सुलभ एवं सम्मानजनक स्वच्छता संसाधन उपलब्ध हो सकेगें ।

यह परियोजना राजकीय इंटर कॉलेज हर्षिल, राजकीय माध्यमिक विद्यालय झाला, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भटवाड़ी, राजकीय इंटर कॉलेज मनेरी, मेजर मनीष राजकीय इंटर कॉलेज कोटियालगांव, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज उत्तरकाशी, आंगनवाड़ी केंद्र सुक्की, भटवाड़ी तथा वन स्टॉप सेंटर (विकास भवन लदाड़ी) में सफलतापूर्वक लागू की गई है। इन संस्थानों में स्थापित सुविधाएँ छात्राओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, तकनीकी संस्थानों की प्रशिक्षार्थियों तथा महिलाओं के लिए नियमित उपयोग में लाई जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *