LIC ने दिए मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये एक करोड़ रुपये

 

देहरादून/ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भारतीय जीवन बीमा निगम के अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर निगम की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु ₹1 करोड़ (एक करोड़ रुपये) की धनराशि का चेक मुख्यमंत्री को भेंट किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भारतीय जीवन बीमा निगम के इस सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रेरित कदम की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में संकट की घड़ी में जब भी जरूरत होती है, एलआईसी जैसी संस्थाएँ आगे बढ़कर सहयोग का उदाहरण प्रस्तुत करती हैं। यह राशि आपदा प्रभावितों और जरूरतमंदों की सहायता में सार्थक योगदान देगी।
एलआईसी के अधिकारियों ने कहा कि संस्था हमेशा सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रही है और आगे भी उत्तराखंड राज्य के विकास एवं आपदा प्रबंधन कार्यों में हरसंभव योगदान देती रहेगी।
इस अवसर पर अपर सचिव मनमोहन मैनाली, जोनल मैनेजर एलआईसी पी.एस. नेगी,एसडीएम एलआईसी एस.बी.यादव व महेश सिंह मेहरा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *