उत्तरकाशी, बीडीसी चिन्यालीसौड़ में डीएम प्रशांत ने समस्याओं का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को समाधान के दिये निर्देश

 

बीडीसी चिन्यालीसौड़ की बैठक में क्षेत्र के विकास के साथ ही जन समस्याओं के निस्तारण को लेकर चर्चा हुई। डीएम प्रशांत आर्य ने पंचायत-प्रतिनिधियों को समस्याओं के साथ ही अच्छे कार्यों का भी उल्लेख करने का आग्रह किया। इसके साथ ही डीएम ने अधिकारियों को सदन में उठाऐ गए मामलों पर मौके पर जाकर योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए।
ब्लॉक प्रमुख रणवीर सिंह महंत की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में दर्जाधारी राज्यमंत्री राम सुंदर नौटियाल, यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह सहित तमाम विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियो ने भाग लिया।
सदन में सदस्यों द्वारा विद्युत लाइनों के झूलते तार और जीर्ण हो चुके पोल की समस्याओं पर डीएम ने अधिशासी अभियंता यूपीसीएल को निर्देश दिए कि जहां पर समस्या आ रही है वहां सर्वे कर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। शिक्षा विभाग से संबंधित शिकायतों में ग्रामपंचायत खलासी , मथोली, बनाड़ी, बनचौरा में प्राथमिक विद्यालयों के भवन , शौचालय, दीवार मरम्मत जैसी शिकायतें प्राप्त हुई , जिनका संज्ञान लेते हुए डीएम ने जल्द से जल्द निराकरण किए जाने के निर्देश दिये।
इस बीच दीवारीखोल में निर्माणाधीन नवोदय विद्यालय के निर्माण कार्य में हो रही देरी पर सदन में मुद्दा गर्माया । जिस पर डीएम ने जांच के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान गोरून द्वारा आंगनवाड़ी भवन निर्माण कार्य एक वर्ष से बंद होने की शिकायत पर डीएम ने खंड विकास अधिकारी को जांच के निर्देश दिए तथा सदन के सदस्यों को जिन पंचायतों में आंगनवाड़ी भवन नहीं है वहाँ खुली बैठक में भूमि उपलब्ध कराकर भवन के प्रस्ताव रखने को कहा। स्वास्थ्य विभाग की एक शिकायत पर जोगततल्ला में 108 एम्बुलेंस सेवा को पुनः बहाल करने , भवानीपुर में एएनएम सेंटर बनाए जाने से अवगत कराया गया।
बैठक में शिक्षा,जल संस्थान/पेयजल निगम, महिला बाल विकास,स्वास्थ्य, लोनिवि, ग्रामीण निर्माण विभाग, विद्युत, पंचायतीराज विभाग, कृषि, उद्यान, उद्योग, ग्राम्य विकास, खेल, पर्यटन, समाज कल्याण, पशुपालन, युवा कल्याण, स्वजल, खाद्य आपूर्ति, आदि विभागों की योजनाओं पर चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *