लोकेश्वर सिंह जो कि वर्तमान में एसएसपी पौड़ी हैं ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे अब यूएन में नई जिम्मेदारी संभालेंगे। उनका चयन संयुक्त राष्ट्र से संबद्ध एक अंतरराष्ट्रीय संगठन में हुआ है। लोकेश्वर सिंह 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। पिछले 11 वर्षों में उन्होंने उत्तराखंड पुलिस में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है। वे हरिद्वार, देहरादून, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने पुलिस मुख्यालय और राज्य सरकार को इस्तीफा स्वीकृति के लिए भेज दिया है।
