वन विभाग के कार्यालय में घुसा सांप,वनकर्मी को डसा सांप ने

 

रामनगर, नैनीताल के तराई पश्चिमी वन प्रभाग कार्यालय में शुक्रवार की सुबह सांप ने एक वनकर्मी को डस दिया। सांप के डसने से वनकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैलपड़ाव रेंज में कार्यरत कर्मचारी सुखदेव शुक्रवार सुबह डीएफओ कार्यालय, रामनगर में मौजूद था। इसी दौरान कार्यालय परिसर में झाड़ियों के बीच अचानक सांप दिखाई दिया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर सांप को पकड़ तो लिया, लेकिन वह किसी तरह उनके हाथ से छूट गया और सीधा सुखदेव पर आकर सांप ने उसके हाथ में काट लिया। सांप के काटने से उसके हाथ से खून बहने लगा। साथी कर्मचारियों ने सुखदेव को सीधे सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *