स्वाधीनता आंदोलन को नयी दिशा और गति देने वाले महापुरुष राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और जय जवान जय किसान का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बृहस्पतिवार को जिला कलेक्ट्रेट में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर कलक्ट्रेट परिसर में स्थापित उनकी नव-निर्मित प्रतिमाओं के साथ साथ बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर,पंडित गोविंद बल्लभ पंत, और श्री देव सुमन की प्रतिमाओं का लोकार्पण डीएम प्रशांत आर्य द्वारा किया गया।
इस दौरान डीएम द्वारा इन प्रतिमाओं के मूर्तिकार राकेश रावत को सम्मानित किया गया तथा राष्ट्रीय बालिका इंटर कॉलेज की बालिकाओं द्वारा गांधी जी के रघुपति राघव राजा राम की धुन की अदभुत प्रतुति ने सभी को भाव विभोर किया। डीएम ने महान विभूतियों को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को याद करते हुए कहा कि “महात्मा गांधी जी का सत्य और अहिंसा का सिद्धांत आज भी विश्व को राह दिखा रहा है, जबकि शास्त्री जी का ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देश की एकता और समृद्धि का प्रतीक है। इन महापुरुषों के विचारों और कार्यों का अनुसरण करके हम न केवल अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं, बल्कि एक मजबूत, न्यायपूर्ण और प्रगतिशील समाज के निर्माण में भी योगदान दे सकते हैं। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी आशीष कुमार, जिला खनन अधिकारी प्रदीप कुमार सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी , कर्मचारी,गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।