कुमाऊं कमिश्नर व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने अपना जन्मदिन कुष्ठ आश्रम में मनाया। हल्द्वानी के बरेली रोड में मोतीनगर स्थित कुष्ठ आश्रम जहाँ अपना जन्म दिन मनाने कुमाऊं कमिश्नर पहुंचे। उन्होंने आश्रम स्थित लोगों के साथ अपनी खुशियां साझा करते हुए उनको मिठाई मिष्ठान दिया और वस्त्र भी भेंट किये। कमिश्नर ने आश्रम में रह रही 23 महिलाओं, 9 पुरुषों और उनके बच्चों से संवाद किया तथा उनकी समस्याएं भी सुनीं। आश्रम में रह रहे लोगों ने आश्रम भवन की मरम्मत व सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी।