स्नातक स्तरीय पेपर लीक मामले में उत्तरकाशी में युवाओं ने सड़क में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में बेरोजगार संघ,उत्तराखंड क्रांति दल के लोग भी शामिल रहे। बेरोजगारों का आरोप था कि जब नकल के खिलाफ सख्त कानून की बात सरकार करती है तो पेपर लीक होना बेरोजगारों के साथ कितनी बड़ी साजिश है।