“स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” के अंतर्गत जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में वृहद रक्तदान शिविर का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी. एस.रावत, प्रमुख अधीक्षक डॉ.पी. एस. पोखरियाल एवं ब्लड बैंक के समस्त स्टाफ मौजूद रहे। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान हेतु पंजीकरण कराया और रक्तदान अभियान को सफल बनाया। रक्तदान शिविर में 7 रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किया गया जबकि 76 लोगों जिनमें से 25 महिलाएं वा 51 पुरुषों द्वारा रक्तदान के लिए अपना पंजीकरण करवाया। रक्तदान के उपरांत पालिका अध्यक्ष, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं प्रमुख अधीक्षक द्वारा रक्तदाताओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।