गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान ने आज आज देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर उत्तरकाशी स्थित बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में उनके दीर्घायु जीवन एवं यशस्वी नेतृत्व के संकल्प हेतु पूजा पाठ किया।
तदोपरांत विधायक गंगोत्री ने जिला अस्पताल उत्तरकाशी में पहुंचकर भर्ती मरीजों को फल वितरित किए और रक्तदान महादान की प्रेरणा देते हुए रक्तदान किया। वहीं विधायक गंगोत्री ने श्याम स्मृति वन में स्थित (नरेन्द्र मोदी वन में रूद्राक्ष के पौधे लगाकर वृक्षारोपण किया।