डीएम बंसल ने यूनियन बैंक के मैनेजर पर आपराधिक कार्यवाही के दिये निर्देश, ईई जल निगम के जनता दरबार मे गायब रहने पर रोका वेतन

 

राष्ट्रीय लोक अदालत के फैसला नही मानने पर पीड़ित ने बैंक की शिकायत डीएम सविन बंसल से की। ऋषिकेश निवासी लक्ष्मण सिंह यूनियन बैंक से 50 लाख का लोन लिया था। एवज में वह 55.93 लाख जमा कर चुका है। लोक अदालत में सटलमेंट के बाद भी बैंक एनओसी नही दे रहा है, शिकायतकर्ता ने बताया कि बैंक के अधिकारी अनावश्यक दबाव बना रहे हैं जिस पर डीएम ने यूनियन बैंक के प्रबन्धक पर आपराधिक कार्यवाही के निर्देश दिए।
उधर डीएम के जनता दरबार मेस ईई जल निगम नदारद रहे। डीएम ने तत्काल ईई के वेतन रोकने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *