उत्तरकाशी जिले के मनेरी थाना अंतर्गत एक पति ने अपनी 28 वर्षीय पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति विष्णु चौहान ग्राम बयाना थाना मनेरी उम्र 36 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त दर्दनाक घटना 12 सितंबर देर शाम की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची, जहाँ वर्षा को शौचालय में गम्भीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका के पिता चत्तर सिंह पंवार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विष्णु चौहान के विरुद्ध BNS की धारा 103(1) में हत्या का मुकदमा दर्ज किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गाँव के नजदीकी गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि खेती-बाड़ी व आर्थिक तंगी को लेकर उसका पत्नी से विवाद हुआ, झगड़े के दौरान उसने दरांती से वार कर पत्नी की हत्या कर दी और दुपट्टे से गला घोंट दिया। इस बीच यह भी जानकारी मिली कि मार्च 2025 में भी आरोपी विष्णु को शराब पीकर पत्नी से मारपीट के मामले में पुलिस ने BNSS की धारा 170 के तहत जेल भेजा था।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक सुखपाल सिंह, हेड कॉन्स्टेबल सतीश भट्ट व कांस्टेबल काशीष भट्ट शामिल रहे।