रुड़की के सिविल लाइन क्षेत्र के खंजरपुर जंगल में अवैध वेनम सेंटर पकड़ में आया। दिल्ली से पहुंची पीपुल्स फॉर एनिमल की टीम ने छापेमारी के दौरान 90 के करीब खतरनाक सांप बरामद किए, जिनमें कोबरा की संख्या 70 थी। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से पहुंची स्वयं सेवी टीम ने स्थानीय वन विभाग के साथ छापेमारी की संयुक्त कार्रवाई की। छापेमारी में पता चला कि संचालक नितिन कुमार को दिसंबर 2022 में सीमित अवधि कीअनुमति दी गई थी जो दिसंबर 2023 में ही समाप्त हो चुकी थी। इसके बावजूद यहां सांपों को रखकर अवैध रूप से जहर निकाला जा रहा था। यह भी पता चला कि छापेमारी के समय सांप तो मिले, लेकिन उनसे निकाला गया ज़हर गायब था। फिलहाल वन विभाग ने सभी सांपों को कब्जे में लेकर भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 (संशोधित 2022) के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।