ईको सेंसिटिव जोन में पर्यावरणीय मानकों का सख्ती से हो पालन

 

उत्तरकाशी के ईको सेंसटिव जोन में विकास कार्यों और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करने के उद्देश्य से डीएम प्रशांत आर्य ने एक बैठक मे ईको सेंसटिव जोन में चल रही गतिविधियों, स्थानीय समुदायों की भागीदारी और इन क्षेत्रों में पारिस्थितिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर विस्तृत रूप से चर्चा की। जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से लेकर गोमुख तक के क्षेत्र को घोषित किए गए भागीरथी ईकों सेंसेटिव जोन के अंतर्गत अनुमत एवं विनियमित गतिविधियों तथा निर्माण कार्यों के लिए मॉनीटरिंग कमेटी का अनुमोदन लिए जाने की व्यवस्था है। डीएम ने ईको सेंसटिव जोन में अलाउड, परमिटेड,और रेगुलेटेड वर्गों को विशेष ध्यान में रखते हुए परियोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। भागीरथी ईको सेंसटिव जोन से संबंधित विभिन्न विभागों के कुल 9 प्रस्तावों पर चर्चा की गई। डीएम ने निर्देशित किया कि ईको सेंसटिव जोन में पर्यावरणीय मानकों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए और सेंसेटिव जोन में ऐसी परियोजनाएं शुरू की जाएं जो पर्यावरण के अनुकूल हों और स्थानीय लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में सहायक हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *