उत्तरकाशी के नौगांव में ऊपरी पहाड़ी में फटा बादल जिसके बाद आये गदेरों से हुआ नुकसान

 

नौगांव के ऊपरी क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि से नौगांव के आसपास के गदेरे उफान पर आ गए। मुराड़ी खड्ड,नौगांव मार्केट खड्ड, देवलसारी खड्ड और शौली खड्ड का जलस्तर अचानक बढ़ गया। मिली जानकारी के अनुसार देवलसारी खड्ड में एक मकान मलबे में दब गया,हालांकि गनीमत रही कि परिवार के सभी सदस्य समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए। एसडीएम बड़कोट ने बताया कि पानी के साथ मलवा नौगांव बाजार में तक आ पहुंचा।
उधर उक्त घटना की सूचना मिलते ही डीएम प्रशांत आर्य ने राहत दल,राजस्व विभाग की टीम, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर और एम्बुलेंस को घटना स्थल पर भेजने के निर्देश दिए । डीएम ने मलबे से अवरुद्ध हुए सड़क मार्ग को सुचारू करने के निर्देश पीडब्ल्यूडी को दिए है तथा प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर ठहराने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *