यहाँ पीजी कॉलेज में विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ छात्रों का आंदोल

 

पीजी कॉलेज उत्तरकाशी के छात्रों का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। इस बीच एसडीएम भटवाड़ी शालिनी नेगी भारी पुलिस बल के साथ धरना स्थल पर पहुंची किंतु छात्र नहीं माने। छात्र नेताओं का कहना है कि लंबे समय से श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के द्वारा छात्रों के भविष्य को लेकर खिलवाड़ किया जा रहा है। अंक तालिका में गड़बड़ी और कई अन्य मामलों को लेकर अनियमिताएं बरती जा रही है। छात्र-छात्राओं को अग्रिम कक्षा में एडमिशन लेने के लिए दिक्कतें आ रही है। जिसके चलते कई छात्रों का साल बर्बाद हो रहा है। इन मामलों को लेकर कई बार विश्वविद्यालय के कुलपति और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों से पत्राचार करने के बावजूद भी विश्वविद्यालय छात्र हितों को लेकर कोई संज्ञान नहीं ले रहा है।
आंदोलनरत छात्रों का कहना है कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन कोई ठोस निर्णय नहीं लेता है तो आंदोलन और तेज किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *