विधायक पुंडीर ने जरूरतमंदों को मुख्यमंत्री राहत कोष के आर्थिक सहायता के चेक किये वितरित

 

गुरुवार को सहसपुर विधानसभा के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने अपने कैम्प कार्यालय सुद्धोवाला में विभिन्न क्षेत्रों से आए जरूरतमंद लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। इस अवसर पर विधायक पुंडीर ने कहा कि “जनसेवा ही हमारा धर्म है। जनता की समस्याओं को दूर करना और हर संभव सहायता उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। हमारी सरकार सदैव गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए तत्पर है।”
विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के इस प्रयास की स्थानीय जनता ने सराहना करते हुए कहा कि विधायक हमेशा आमजन की मदद के लिए आगे रहते हैं और उनकी यही कार्यशैली उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *