गधेरे के तेज बहाव में बहा वन दरोगा, रेस्क्यू टीम ने किया शव बरामद

 

नैनीताल जिले के बैतालघाट क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक हादसा में वन दरोगा की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सिमलखा नैनीताल निवासी 35 वर्षीय वन दरोगा देवेंद्र सिंह बिष्ट गधेरे के तेज बहाव में बह गया। जिसके बाद उसकी तलाश में एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और देर रात उनका शव बरामद किया गया।बताया जा रहा है कि वन दरोगा देवेंद्र सिंह बिष्ट अपने साथी के साथ बाइक से खैरना से सिमलखा की ओर लौट रहे थे। रास्ते में डोलकोट गधेरे को पार करते समय पानी का तेज बहाव आने से दोनों असंतुलित होकर गिर गए। इस बीच साथी तो किसी तरह बच गया लेकिन देवेंद्र बह गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। देर रात रेस्क्यू टीम ने देवेंद्र की मोटरसाइकिल और शव को बरामद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *