दिव्यांगजनों को राहत, देहरादून में खुला उत्तराखंड का पहला आधुनिक दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, प्रमाण पत्र, इलाज व उपकरण सब एक छत के नीचे, केंद्र में आधार पंजीकरण व अपडेट, फिजियोथेरेपी, काउंसलिंग और रोजगार प्रशिक्षण की भी सुविधा

 

यह सम्भव हुआ है डीएम सविन बंसल की पहल पर।
डीएम बोले दिव्यांगजनों को डीडीआरसी केंद्र तक आने-जाने के लिए तैनात रहेगा स्पेशल डेडिकेटेड वाहन भी।

इधर आज उक्त केंद्र का महापौर सौरभ थपलियाल, विधायक खजानदास, पार्षद सुनीता मंजखोला ने देहरादून के गांधी जिला चिकित्सालय में उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएम सविन बंसल और मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने भी जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *