श्री आदर्श रामलीला समिति द्वारा इस वर्ष 74वीं पुनरावृत्ति का मंचन होगा। इस वर्ष की रामलीला का आगाज आज शुरू कर दिया गया। आज रामलीला समिति से जुड़े लोगों समेत जनता जनार्दन ने भारी बारिश के बावजूद हनुमान ध्वज का आरोहण विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जय श्री राम का उदघोष कर किया। मंगलवार को प्रातः नगर के मध्य परशुराम मंदिर में पूजा अर्चना व ध्वज तैयार कर उसे रामलीला मैदान के रामलीला मंच में लाया गया जहां उसे स्थापित किया गया। इस अवसर पर प्रसाद वितरण भी हुआ। भारी बारिश के बावजूद काफी संख्या में लोग शामिल हुए। ध्वजारोहण में मुख्य रूप से जयेंद्र सिंह पंवार
मुख्य उद्घोषक एवं मुख्य संपादक, गजेंद्र सिंह मटूडा अध्यक्ष, विजय प्रकाश भट्ट महासचिव, अरविन्द सिंह राणा कोषाध्यक्ष,भूपेश कुड़ियाल
प्रबंधक,प्रेम सिंह पंवार, रमेश चौहान, ब्रह्मानंद नौटियाल,शांति भट्ट, किरन पंवार, चंद्रमोहन, अमरपाल, इंद्रेश उप्पल,केशर सजवाण, नरेंद्र राणा, प्रवीण, महेंद्र पंवार, तस्दीक खान,अजय प्रकाश बडोला,अनिल सेमवाल, अजय पंवार समेत अन्य शामिल रहे।