केदारनाथ मार्ग में बुलेरो पर गिरे बोल्डर, दो की मौत 9 घायल

 

आज सुबह केदारनाथ मार्ग स्थित मुनकटिया में दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमे दो लोगों की मौत व 9 घायल हुए हैं। मृतक व घायल उत्तरकाशी जिले के बड़कोट तहसील के स्यालब गाँव के बताए जा रहे हैं जो देवता को लेकर केदारनाथ की यात्रा पर थे। मिली जानकारी के अनुसार बुलेरो वाहन UK11TA 1100 ऊपर बोल्डर व मलवा आ गया। बुलेरो वाहन में 11 व्यक्ति सवार थे, जिसमें से 2 की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। 3 व्यक्ति गम्भीर घायल बताए जा रहे हैं। 2 को हायर सेंटर रेफर किया गया है। अन्य का इलाज सोनप्रयाग अस्पताल में चल रहा है।
उक्त दुर्घटना में जो मृतक बताए जा रहे हैं उनमें महिला रीता सिंह पत्नी उदय सिंह उम्र 30 वर्ष व चंद्र सिंह पुत्र कलम सिंह उम्र 68 वर्ष दोनों निवासी बड़कोट,उत्तरकाशी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *