एक विधवा मां को हैं अपने दोनों बिगड़ैल व गुंडा किस्म के बेटों से जान का खतरा, डीएम बंसल के निर्देध पर दोनों बेटों के विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही शुरू

 

विधवा महिला विजय लक्ष्मी पंवार पत्नी रव. मोहन सिंह पंवार, निवासी भागीरथपुरम, बंजारावाला ने डीएम सविन बंसल से गुहार लगाई कि वह एक विधवा गरीब महिला है, उसके दोनो पुत्र, नशे के आदी व बिगड़ैल किस्म के गुंडे हैं। दोनों बेटे उसे मारते-पीटते है और हर समय पैसो की मांग करते है। कई बार उन्हें पुलिस एवं पार्षद ने भी समझाया, लेकिन वह सुधरने के बजाय और भी बिगड गये है। उनके पुत्र क्या करते हैं उसे नहीं पता है। लेकिन जब वह कभी 2 या 3 दिन में या कभी आधी रात में घर आते हैं तो
अफीम,गांजा,शराब के नशे में रहते हैं और माँ की पिटाई कभी डंडो से तो कभी हाथ-पैर से करते है। अब तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी भी दे दी है।
उक्त शिकायत को डीएम ने गंभीरता से लेते हुए जिले में पहली बार थाना रिपोर्ट, कचहरी वकील को दरकिनार कर गुंडा अधिनियम 1970 नियामक की अनन्य शक्ति का प्रयोग करते हुए दोनों बेटों को नोटिस तामील करा दिए। दोनों बिगड़ैल बेटों पर गुंडा एक्ट में वाद दर्ज कर दिया। अब फास्ट ट्रैक सुनवाई दो दिन बाद होगी।
दरअसल डीएम ने उक्त प्रकरण पर उसी दिन गोपनीय जांच करवाई तो स्थानीय लोगों, पड़ोसियों, जनप्रतिनिधियों ने भी पुष्टि की, कि प्रार्थिनी के दोनों पुत्र आये दिन अपनी माता के साथ मार-पीट करते रहते हैं तथा नशे के आदि होने के कारण पैसे की मांग तथा जान से मारने की धमकी देते हैं। गोपनीय इंक्वायरी ऑफिसर ने स्पष्ट किया कि “आवश्यक प्रतीत होता है कि दोनों पुत्रों को प्रार्थिनी से दूर रखा जाये” ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *