धराली आपदा के बाद गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के भी अवरुद्ध होने के कारण आवाजाही बाधित हुई। मार्ग खुलने में अभी समय लगने को देखते हुए प्रशासन ने स्थानीय लोगों को जो अपने गंतव्य को जाना चाहते है उन्हें हर्षिल से सोंनगाड़ और डबरानी से उत्तरकाशी तक ट्रांशिप के माध्यम से भेजने की व्यवस्था की है। क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग के दोनों ओर परिवहन विभाग द्वारा पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
