डबरानी,सोनगाड/उत्तरकाशी
गंगोत्री मार्ग डबरानी से सोनगाड़ तक का मार्ग तकरीबन 5 किलोमीटर 5 अगस्त से बंद है। डबरानी से सोनगाड़ तक राहत सामग्री को ट्रांशिप के माध्यम से पहुंचाने से पूर्व उक्त क्षेत्र की रैकी एवं रोप फिक्स का कार्य आपदा प्रबंधन टीम ,अग्निशमन,एसडीआरएफ, एनआईएम टीम ने संयुक्त रूप से किया है।
उधर गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित होने से सीमांत क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति नियमित रूप से की जा रही है। डीएम प्रशांत आर्य स्वंय राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। डीएम ने पूर्ति विभाग को निर्देश दिए हैं कि जब तक गंगोत्री हाईवे पूर्ण रूप से सुचारू नहीं हो जाता,तब तक हर्षिल, बगोरी, मुखबा, झाला,जसपुर, पुराली तथा सुक्की जैसे सीमांत गांवों में नियमित खाद्यान्न आपूर्ति सुनिश्चित की जाए व खाद्यान्न के साथ-साथ घरेलू गैस की आपूर्ति भी बाधित न हो, इस हेतु सोनगाड़ के पास ट्रांशिप के माध्यम से गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।