शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के सुअवसर पर हर घर तिरंगा महाभियान के अंतर्गत विधानसभा सहसपुर के अंतर्गत आज श्री खाटू श्याम मंदिर सेलाकुई राजा रोड से सोरना नदी पुल सेलाकुई तक भव्य “तिरंगा यात्रा” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनभेदी जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। विधानसभा सहसपुर के नागरिकों ने हर घर तिरंगा अभियान का जोश और उत्साह से स्वागत करते हुए अपने देशप्रेम का अद्भुत परिचय दिया।
विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने इस अवसर पर कहा कि “तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान है। आज इस यात्रा में जिस उत्साह से हमारे नागरिक शामिल हुए हैं, वह बताता है कि सहसपुर की जनता राष्ट्रभक्ति में सदैव अग्रणी रही है। हमारी जिम्मेदारी है कि आने वाली पीढ़ियों को भी इस देशप्रेम और एकता की भावना से जोड़कर रखें।”
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मीता सिंह, अनिल नौटियाल, अशोक, यशपाल कैंतुरा, सुखदेव फर्षवाण समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए और तिरंगे के सम्मान में अपनी भागीदारी निभाई।