उत्तरकाशी, भाजपा ने जिन्हें पार्टी से निष्कासित किया उनकी हुई जीत, अंशिका जगूड़ी बनी जिला पंचायत उपाध्यक्ष

उत्तरकाशी जिला पंचायत उपाध्यक्ष के चुनाव में अंशिका जगूड़ी की जीत से भाजपा को झटका लगा है। बता दें कि अभी दो दिन पूर्व भाजपा ने उनके अधिकृत पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने पर अंशिका जगूड़ी को भाजपा से निष्कासित कर दिया था। लेकिन आज हुए चुनाव के बाद आये परिणाम में अंशिका जगूड़ी ने जीत दर्ज की। उन्हें 19 वोट मिले जबकि भाजपा द्वारा घोषित उम्मीदवार दीपेंद्र कोहली को महज 9 वोट मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *