धराली में आपदा आने के बाद से ही गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान एवं डीएम प्रशांत आर्य आपदा प्रभावित इलाके में कैम्प किये हुए हैं। प्रशासन द्वारा बनाये गए राहत शिविरों में पहुंच कर विधायक और डीएम द्वारा प्रभावितों को यह भरोसा भी दिया जा रहा है कि शासन-प्रशासन दुःख की इस घड़ी में पीड़ितों के साथ है और आपदा पीड़ितों की सहायता के लिये व आम जनजीवन को पटरी पर लाने के लिये हर सम्भव कदम उठाए जा रहे हैं। विधायक और डीएम द्वारा आम जन की भांति प्रभावितों के बीच बैठकर उनके साथ राहत शिविर में बने भोजन को ही लिया जा रहा है।