धराली में बादल फटने से हुई तबाही में अब तक चार लोगों के लापता होने की खबर, रेस्क्यू टीम मौके पर, डीएम घटना स्थल के लिये रवाना

 

धराली में बादल फटने से हुई तबाही में चार लोगों के मिस होने की खबर अब तक आई है। डीएम प्रशांत आर्य ने बातचीत में बताया कि प्रोपर्टी के नुकसान होने के साथ ही अब तक चार लोगों के मिस होने की जानकारी आई है। उन्होंने बताया कि वे खुद तत्काल घटना स्थल के लिये रवाना हो रहे हैं। डीएम ने बताया कि धराली में बादल फटने से हुए नुकसान की खबर मिलते ही रेस्क्यू टीम को तत्काल रवाना कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि कितना कुछ जानमाल का नुकसान हुआ है यह घटना स्थल की पूरी स्थिति के आंकलन के बाद पता चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *