रक्षा बंधन को लेकर इस शहर में रात्रि 11 बजे तक स्पीड पोस्ट की सेवा

 

रुद्रपुर के मुख्य डाकघर में लोग रात 11 बजे तक स्पीड पोस्ट भेज सकेंगे। डाक विभाग ने रेल मेल सेवा (आरएमएस) की शुरुआत की है जिससे खास तौर पर त्योहारों के मौसम में लोगों को सहूलियत मिलेगी। मुख्य डाकघर के पोस्ट मास्टर प्रवीण बसलियाल ने बताया कि रुद्रपुर में कुछ दिनों पहले रेल मेल सेवा की शुरुआत की गई है। इसके अंतर्गत मुख्य डाकघर के पीछे विशेष रूप से आरएमएस काउंटर स्थापित किया गया है, जहां आम लोग रात्रि 11 बजे तक स्पीड पोस्ट कर सकेंगे। यह सुविधा विशेष रूप से रक्षाबंधन पर्व को ध्यान में रखकर शुरू की गई है ताकि बहनें अपने भाइयों को समय पर राखी भेज सकें।
यह सुविधा फिलहाल रक्षाबंधन तक के लिए शुरू की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *