Exclusive : 50 साल तक प्रधानी करने वाले एक ही परिवार का इस बार टूटा तिलस्म, ब्लॉक विकासनगर का है गांव कुल्हाल

 

ब्लॉक विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत कुल्हाल ग्राम पंचायत की इस बार नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान शाहीन पुत्रवधू हाजी मोहम्मद यामीन बनी हैं। आज नवनिर्वाचित प्रधान समेत दर्जनों ग्रामीण सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर से मिले।
जिन्होंने कुल्हाल ग्राम पंचायत मैं विकास कार्यों को लेकर विधायक से सहयोग की अपील की। इस दौरान ग्रामीणों ने कुल्हाल ग्राम पंचायत पर विधायक से चर्चा करते हुए कहा कि 50 वर्षों तक एक ही परिवार की ग्राम प्रधान गांव की सरकार को चलाते आ रहे थे। गांव की जनता हर बार अपने गांव की सरकार के लिए एक ही परिवार के सदस्यों को अपने पंचायत का प्रधान बना देती थी लेकिन इन 50 वर्षों में देश की अन्य ग्राम पंचायत में जिस तरह से बदलाव आया और विकास हुआ मगर उस तरीके से ग्राम पंचायत कुल्हाल में विकास नहीं हो पाया है। विकास की रफ्तार इतनी धीमी रही की इस ग्राम पंचायत के एक गांव घौला थप्पड़ में आज तक बिजली नहीं पहुंच पाई है और न ही सड़क पक्की बन पाई है। कई मूलभूत सुविधाओं से भी गाँव वंचित रहा है।
इधर इस बार गांव की जनता ने 50 वर्षों के बाद अपने गांव की सरकार के मुखिया को बदल दिया है। अब गांव की मुखिया के रूप में शाहीन पत्नी दानिश पुत्रवधू हाजी मोहम्मद यामीन को गांव की प्रधान
के रूप में चुना गया है। नवनिर्वाचित प्रधान समेत ग्रामीणों ने विधायक से मुलाकात में गांव के विकास में सहयोग की अपील की। जिस पर विधायक ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि भाजपा का तो नारा ही सबका साथ सबका विकास है और इसी नारे के साथ कुल्हाल ग्राम पंचायत का विकास तीव्र गति से होगा। इस दौरान ग्राम प्रधान शाहीन ने कहा कि वह अपने कार्यकाल में गांव की हर समस्या का समाधान करने के लिए हमेशा तत्पर रहूंगी। ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल में
मोहम्मद सलीम पूर्व फौजी, कासिम अली, छोटा अहमद, नजीर हुसैन, राशिद अली, बिलाल हुसैन, हाजी मोहम्मद यामीन, लियाकत अली, सुलेमान अहमद,क्षेत्र पंचायत सदस्य दिलशाना, डॉ रमेश सैनी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *