कारगिल दिवस पर वीर सपूतों को किया गया नमन

 

उत्तरकाशी में देश के वीर सपूतों के सम्मान में ‘शौर्य दिवस’ (कारगिल विजय दिवस) का भव्य आयोजन किया गया। यह दिवस कारगिल युद्ध में भारतीय सेना की ऐतिहासिक जीत और राष्ट्र के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले सैनिकों की शहादत को याद करने के लिए मनाया गया।
जिला मुख्यालय स्थित शौर्य स्थल ज्ञानसू में आयोजित मुख्य समारोह में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, दर्जाधारी राज्य मंत्री प्रताप सिंह पंवार, डीएम प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल, एडीएम मुक्ता मिश्र, एसडीएम शालिनी नेगी सहित अन्य अधिकारियों व गणमान्य नागरिकों ने करगिल शहीद दिनेश चंद्र कुमांई के चित्र पर पुष्प चक्र एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर राज. राइफल्स, आईटीबीपी, उत्तराखंड पुलिस तथा एनसीसी की टुकड़ियों ने शहीदों के सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया। समारोह में कारगिल राईफलमैन शहीद दिनेश चंद्र कुमांई की धर्मपत्नी वीरनारी अनीता देवी को शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह में राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों को सम्मानित भी किया गया, जिन्होंने देश सेवा में अपना अमूल्य योगदान दिया है।
ज्ञानसू में आयोजित इस ‘शौर्य दिवस’ समारोह ने क्षेत्रवासियों को एक साथ आकर देश के नायकों को याद करने और उनके बलिदानों को सलाम करने का अवसर प्रदान किया। इस तरह के आयोजन भावी पीढ़ियों को राष्ट्र प्रेम और देशभक्ति के मूल्यों से अवगत कराने की प्रेरणा अभिप्रेरित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *