अमर शहीद श्रीदेव सुमन को किया याद, डीएम बोले श्रीदेव सुमन के जीवन से लें प्रेरणा

 

टिहरी जनक्रांति के नायक अमर शहीद श्रीदेव सुमन को उनके बलिदान दिवस पर कृतज्ञतापूर्वक स्मरण करते हुए जनपदवासियों ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर जिलेभर में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन कर श्रीदेव सुमन के जीवन-दर्शन और संघर्ष को अप्रतिम और अविस्मरणीय बताते हुए नई पीढी को उनके बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।
सुमन दिवस पर जिला मुख्यालय में विभिन्न विद्यालयों के छात्रा-छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाली। इस अवसर पर हनुमान चौक में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य सहित अन्य गणमान्य नागरिकों के द्वारा श्रीदेव सुमन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सुमन जी के बलिदान का भावपूर्ण स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इधर जिला कार्यालय परिसर में सुमन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में डीएम प्रशांत आर्य ने दीप प्रज्जवलित कर सुमन जी के चित्र पर माल्यार्पण किया और कहा कि श्रीदेव सुमन जी का जीवन सभी के लिए प्रेरणादायक है, हम सभी उनके संघर्षों और व्यक्तित्व से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
उधर उजेली स्थित सुमन वन में सुमन दिवस के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *