बटोली गाँव के परिवारों को बरसात में सुरक्षित स्थान में किराए में रहने के लिये एडवांस चेक जारी, 24×7 तैनात रहेगी मैन पावर मशीनरी, 20 सोलर लाइट की भी स्वीकृति

 

 

देहरादून जिले के मिसराल पट्टी के बटोली गांव जिसका सम्पर्क टूट गया था वहाँ डीएम सविन बसंल खाइयों व गधेरों को लांघ कर पहुंचे। डीएम ने सभी परिवारों के किराये हेतु 3.84 लाख का एडवांस चैक मौके पर ही हस्तगत किया, जिसमें 4-4 हज़ार प्रति परिवार प्रतिमाह सभी परिवारों को सुरक्षित स्थान पर रहने के लिए दिए गए हैं। डीएम ने वर्षाकाल यानि पूरे 3 महीनें तक रास्ता दुरस्ती हेतु क्षेत्र में 24×7 मैनपावर मशीनरी तैनात रखने के निर्देश दिए।
तहसीलदार विकासनगर को स्थानिकों की समस्या का निवारण करने हेतु क्षेत्र में ही कैम्प लगाने के निर्देश दिए।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में ग्रामवासियों का सहयोग लेकर अस्थायी हेलीपेड के लिए स्थान चिहिन्त करें जिससे गांव में 15 दिन में अस्थायी हेलीपेड बनाया जा सके। डीएम ने एसडीएम विकासनगर को निर्देश दिए कि गर्भवती माताओं एवं शिशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु एएनएम नियमित दौरा करेंगी।
डीएम ने ग्रामीणों की मांग पर कोटी- बटोली रोड लोनिवि को सौंपने की कार्यवाही के साथ ही बटोली से थान गांव सड़क विकल्प पर लोनिवि को सर्वे के भी निर्देश दिए। लोनिवि को 3.98 लाख तात्कालिक सुधार हेतु भी जारी किए गए। ग्रामवासियों की मांग पर 20 सोलर लाइट, डीएम ने अपने कौटे से मौके पर स्वीकृति देते हुए त्वरित कार्य कराने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *