डीएम देहरादून सविन बंसल ने
एक विधवा की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एक बैंक प्रबंधन पर एक्शन लिया है।
विधवा सीमा गुप्ता जिनके पति की मृत्यु 15 मई 2024 को हो गई थी उनके पति द्वारा डीसीबी प्रा.लि. बैंक से 15.50 लाख का ऋण लिया गया था, जिसका बीमा आईसीआईसीआई लम्बार्ड द्वारा किया गया था, किन्तु पति की मृत्यु के बाद बैंक को किश्त देना बंद कर दिया है तथा बीमा कम्पनी द्वारा बैंक लोन देने से मना कर दिया गया। डीएम ने बैंक प्रबन्धक डीसीबी प्रा0लि0 को उपस्थित होने के निर्देश दिए थे तथा महिला की समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए थे बावजूद इसके बैंक प्रबन्धक द्वारा महिला के प्रकरण को गंभीरता से न लिए जाने पर डीएम ने सम्बन्धित बैंक प्रबन्धक की आरसी काटने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन द्वारा 9 जून को सम्बन्धित बैंक प्रबन्धक की रू0 1705000 आरसी जारी करते हुए 16 जून तक आरसी जमा करने के निर्देश दिए हैं।
–