उत्तरकाशी के चमियारी रोड पर ग्राम मरगांव के पास एक वाहन UK09-B-6960 एसप्रेसो कार सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे गिर कर दुर्घटना ग्रस्त हो गयी है। जिसमें चालक सहित कुल 7 व्यक्ति जिनमे दो महिला व चार बच्चे सवार थे। जिसमे से एक महिला की मौके पर मृत्यु हो गयी है व अन्य घायल हो गए।।
जिनको 108 के माध्यम से सीएचसी चिन्यालीसौड लाया गया। पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन गमरी पीपलखण्डा से बादूं पुजारगांव डुण्डा जा रहा था। उक्त दुर्घटना में श्रीमती वन्दना देवी पत्नी मंगल मोहन मिश्रा निवासी ग्राम गमरी तह0 चिन्यालीसौड जनपद उत्तरकाशी उम्र-30 वर्ष की मौत हो गई। घायलों मे श् मनीष पुत्र सुरेश प्रसाद निवासी ग्राम पुजारगांव पट्टी भण्डारस्यू तह0 डुण्डां जनपद उत्तरकाशी उम्र-28 वर्ष (चालक), श्रीमती कविता देवी पत्नी गणेश मिश्रा उम्र-29 वर्ष, कु0 नन्दनी पुत्री मंगल मोहन उम्र-08 वर्ष, दिव्यम पुत्र मंगल मोहन उम्र-06 वर्ष, देवान्श पुत्र गणेश मिश्रा उम्र-04 वर्ष, दीपक पुत्र गणेश मिश्रा उम्र 8 वर्ष सभी निवासी ग्राम गमरी, तहसील चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी के हैं।