राष्ट्रपति के देहरादून आगमन की तैयारी को लेकर राष्ट्रपति भवन सचिवालय के अपर सचिव ने राष्ट्रपति निकेतन का लिया जायजा

 

राष्ट्रपति भवन सचिवालय के अपर सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने आज देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन में माननीय राष्ट्रपति के भ्रमण कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक लेते हुए सम्बंधित अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व अपर सचिव डॉ. गुप्ता ने समुचित परिसर एवं पार्क का निरीक्षण करते हुए, निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया।
अपर सचिव ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि माननीया राष्ट्रपति के भ्रमण से पूर्व सभी तैयारिया पूर्ण करेंगे।
बता दें कि उत्तराखंड में देहरादून के राजपुर रोड़ पर स्थित ऐतिहासिक राष्ट्रपति निकेतन 24 जून से आम जनता के लिए ओपन किया जाएगा। जिसका पास राष्ट्रपति आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन प्राप्त होगा। माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 20 जून को देहरादून में राष्ट्रपति निकेतन 21 एकड़ और राष्ट्रपति तपोवन 19.5 एकड़ को सार्वजनिक करेगी तथा 132 एकड़ के राष्ट्रपति उद्यान की आधारशिला रखेंगी।
अपर सचिव की बैठक में निदेशक राष्ट्रपति सचिवालय स्वाति शाही, पीआरओ राष्ट्रपति भवन कुमार समरेश, प्रबंधक जॉय कुमार शाह, सचिव लोनिवि पंकज पांडेय, डीएम सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह सहित लोक निर्माण विभाग, पर्यटन, वन, पेयजल, परिवहन, विद्युत आदि सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *