मुख्यमंत्री के निर्देशों के परिपालन में जिला प्रशासन देहरादून डीएम सविन बंसल के निर्देशन में शिक्षण संस्थाओं को लेकर मिल रही शिकायत पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। अभिभावकों से फीस के नाम पर वसूली की शिकायतों पर जिला प्रशासन द्वारा शहर के कई नामी-गिरामी निजी स्कूलों पर कार्यवाही करने का रुख अख्तियार किया गया है।
ताजा मामला द प्रेसिडेंसी इन्टरनेशनल स्कूल भानियावाला का है, स्कूल प्रबन्धन द्वारा लिखित रूप से स्कूल फीस कम करने का पत्र प्रशासन को दे दिया गया है। उक्त स्कूल की शिकायत अभिभावकों ने की थी जिस पर प्रशासन ने एक्शन लिया। प्रशासन ने साफ किया है कि फीस के नाम पर लूट-खसोट किसी भी दशा में नहीं चलेगी।