यमुनोत्री धाम में मलेशिया कंट्री की महिला श्रद्धालु सरोजा का आज पर्स खो गया था जिसमें उनके 10000 रु0 व 2800 मलेशियन करेंसी रिंगित (करीब 58 हजार रु0) रखे थे। पर्स खोने से वह काफी परेशान थी, जिस पर उनके द्वारा पुलिस सहायता मांगी गयी। मु0आरक्षी दीपक कण्डारी व आरक्षी हरिमोहन राणा द्वारा पर्स को तलाश कर श्रद्धालु को वापस लौटाया गया।
विदेशी श्रद्धालु द्वारा भावुक होकर पुलिस कर्मियों का आभार प्रकट किया गया।