गंगोत्री, यमुनोत्री धाम के प्रवेश बैरियर चिन्यालीसौड़, नगुण पर पुलिस द्वारा रुटीन चैकिंग के दौरान बस संख्या UK06PA-1507 को रोककर चैक किया गया तो बस चालक सुभाष मौर्य पुत्र हेमराज मौर्य निवासी बसगर शक्ति फॉर्म सितारगंज, उधमसिंह नगर शराब पीकर वाहन चलाते हुये पाया गया। एल्कोमीटर परीक्षण में चालक की नशे में होने की पुष्टि हुई। बस में झारखंड के 27 तीर्थ यात्री सवार थे।
इधर चालक के शराब के नशे में होने पर पुलिस द्वारा चालक को मौके पर 3/181/185/202/207 एम0वी0 एक्ट में गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया। ट्रैवल एजेंट से बात कर तीर्थ यात्रियों के लिए दूसरी बस की व्यवस्था करवायी गयी।